महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, पुलिस ने एक युवक को अपनी मौसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय युवक पर आरोप है कि, उसने अपनी 32 वर्षीय मौसी की पहले हत्या की और फिर इसके बाद उसके शव को जला दिया। यह सब तब हुआ जब वे दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और दोनों के अवैध संबंध भी रहे। पीड़िता की पहले दो बार शादी हो चुकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिर पर पत्थर मारकर की हत्या
दरअसल, नागोथाने पुलिस क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रोहा की एक निजी फर्म में काम करने वाले आरोपी का अपनी शादीशुदा मौसी के साथ दो साल से अधिक समय से अफेयर चल रहा था। मौसी पेशे से एक नर्स थी और उसकी दो बार शादी हुई थी। आरोपी और पीड़िता दोनों रोहा के एक ही गांव के रहने वाले थे। इस समय दोनों का झगड़ा चल रहा था। इसी बीच रविवार दोपहर को आरोपी पीड़िता को बाइक से नागोथाने के अडगल गांव एक पहाड़ी इलाके में ले गया। वहां दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उसने पीड़िता के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।
Read More Stories:
पैसे मांगकर करती थी परेशान
हत्या के बाद आरोपी ने नीचे उतरकर अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर शव को जला दिया। यह सब पास के एक चौकीदार ने देखा, उसे कुछ संदिग्ध दिखा तो उसने आरोपी और उसकी बाइक की तस्वीरें खींच लीं। ठीक इसी दौरान चौकीदार को पहाड़ी क्षेत्र से धुंआ दिखा तो उसने जाकर देखा कि एक शव जल रहा है और इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक ने मामले पर बताया कि, आरोपी उससे नाराज था क्योंकि वह उससे पैसे मांगती रहती थी। पहले भी पीड़िता ने उस पर ब्लेड से हमला किया था और वह भी उस हमले का बदला लेना चाहता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
