हरियाणा डेस्क: पलवल में होडल के गांव सौंदहद में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस आग से किसानों की 15 से 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसान दमकल की गाड़ियों का इंतजार करते रहे, लेकिन 1 घंटा बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। गांव के सैकड़ों लोगों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के द्वारा पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया। कोई प्रशासन का अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
15 से 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई
ग्रामीणों का कहना है कि, अगर दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंची जाती तो इतना नुकसान नही होता। वहीं थाना प्रभारी ने कहा की इसकी जांच की जाएगी और किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल में देखते ही देखते 15 से 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
