Tuesday , 27 October 2026

पैसों के लेन-देन में कर डाली युवक की हत्या, धारदार हथियार से वार कर की हत्या

छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, नादघाट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिलने का दावा किया है। एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पुलिस को कोटवार के द्वारा दी गई थी। मामले की जानकारी लगते ही नादघाट थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसी दरमियान पता चला कि, मारो चौकी के अंतर्गत ग्राम पुटपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति की गुमइंसान कायम है। जब परिजनों को बुलाकर शव को दिखाया गया तब परिजनों ने उसकी पहचान दीपेश राजपूत के रूप में की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव को देखने पर सिर और गले में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। लिहाजा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ करने पर पता चला कि, मृतक देर रात बिनेका के रहने वाले आरोपी के साथ गया था, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले आरोपी मामले में जानकारी होने से इंकार करता रहा, लेकिन पुलिस द्वारा कढ़ाई करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Read More Stories:

मुर्गी काटने की धारदार हथियार से कर दी हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि, पैसे की लेनदेन के मामले के बाद हत्या की वारदात को उसने अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया है कि, आरोपी मृतक को खेती करने के लिए 1 लाख रुपए लौटाने के शर्त पर दिया था, लेकिन बीते 6 महीनों से वह रकम नहीं लौटा रहा था। इसके बाद 15 दिन पहले आरोपी को पता चला कि, मृतक ने उसकी नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी किया है, जिसके बाद उसे जान से मारने के लिए प्लान कर रहा था। जिसके बाद वह घर जाकर उसे अपने साथ ले गया और वहां मुर्गी काटने की धारदार हथियार से उसके सिर में हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में उपयोग हथियार को भी जब कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *