बिहार डेस्क- बिहार के सीवान जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, मैट्रिक की परीक्षा में कम अंक आने से दुखी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुसाइड करने वाली छात्रा की पहचान निशा कुमारी के नाम से हुई है, जो छोटू लाल चौधरी की पुत्री थी। वहीं, हार्ट अटैक के कारण मरी छात्रा का नाम सौम्या परवीन है, जो आजम अली की पुत्री थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फांसी लगाकर की आत्महत्या
बता दें, निशा कुमारी ने शहर के आर्य कन्या उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसकी सहेली प्रथम श्रेणी में पास हुई, जबकि निशा कुमारी द्वितीय श्रेणी से पास हुई। यह बात उसे नागवार लगी, जिस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, सौम्या परवीन को भी इसी कारण हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Read More Stories:
दरअसल, सौम्या प्रवीण द्वितीय श्रेणी से पास हुई थी। जब उसे पता चला कि, उसका नंबर उसकी दोस्त से कम आया है, वो द्वितीय श्रेणी से पास हुई है तो वह झेल नहीं पाई और उसे हार्ट अटैक आ गया। ऐसे में परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
