हरियाणा डेस्क: मार्च महीने में ही गर्मी ने ऐसा रूप दिखाया कि पूरा रिकार्ड ही टूट गया। 15 मार्च से लगातार गर्मी बढ़ रही है। पिछले 10 सालों के बाद ऐसा पहली बार था जब मार्च महीने में तापमान इतना अधिक रहा है। अब इसका असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को यही हाल रहा। अधिकतर तापमान पहली बार 39.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर पहुंच गया है। वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी एक दो दिनों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। फतेहाबाद कृषि विज्ञान की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसके अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दोपहर के समय लू चलने से और भी अधिक गर्मी बढ़ गई
आगामी कुछ दिनों तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसका असर बुधवार को देखने को मिला है। दोपहर के समय लू चलने से और भी अधिक गर्मी बढ़ गई। पहले केवल दिन के समय लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अब तो अब तो रात को भी राहत नहीं मिल रहा है। वहीं आगामी दिनोंं में मौसम और बढ़ सकता है। जिससे और परेशानी बढ़ जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
