नेशनल डेस्क- गुजरात के अहमदाबाद में कच्छ जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुनने के लिए मिला है। कहा जा रहा है कि, 16 मार्च को नाबालिग लड़की अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के पास बेहोश पाया गया है। स्थानीय लोगों ने जिसकी जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है। पीड़िता को तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस घटना के उपरांत नाबालिग बहुत डरी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को कहा कि, वालजी वाघरी नाम के युवक ने उसे घर से बाहर बुलाया फिर किडनैप कर उसे भुजिया हिल के पास झाड़ियों में लेकर चला गया। जहां पर उसके तीन दोस्त पहले ही आए हुए थे। जिन्होंने उसे नशीली गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई फिर चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वो कब बेहोश हो गई और उसके साथ क्या हुआ इसका उसे कुछ पता नहीं चल पाया।
Read More Stories:
आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया
स्थानीय पुलिस अधीक्षक IPS ने कहा है कि, पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज करके तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं चौथा अपराधी अब तक नहीं मिला है। और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का इस बारें में बोलना है। कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने वाली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
