Wednesday , 9 September 2026

फिल्म बच्चन पांडे ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, रिलीज होते ही उठी बॉयकॉट की मांग

बॉलीवुड डेस्क- अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध भी शुरू हो गया। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही अक्षय के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे। पर जब फिल्म सामने आई तो कुछ दर्शक वर्ग का दिल टूट गया और ट्विटर पर #BoycottBachchhanPaandey ट्रेंड करने लगा। लोगों को बच्चन पांडे की कुछ बातें पसंद नहीं आईं और वो बॉयकॉट की मांग करने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लक्ष्मी के बाद से ही अक्षय कुमार की हर फिल्म के विरोध का ट्रेंड बनता जा रहा है। तो कुछ लोगों को बच्चन पांडे भी रास नहीं आई। उनका कहना है कि, बॉलीवुड जानबूझकर हिंदुओं और ब्राह्मणों की नगेटिव इमेज दिखाता है। अक्षय का फिल्म में निगेटिव रोल है, उनकी एक आंख कांच की है और बात-बात पर मर्डर करते हैं। अब ऐसे कैरेक्टर को पांडे सरनेम देने से लोग भड़क गए।

Read More Stories:

लोगों ने दिए ये रिएक्शन
दरअसल, होली के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार और कृति सेनन की बच्चन पांडे पर लोग इस कदर खफा है कि, IMDb पर भी लोगों ने फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज देना शुरू कर दिया। एक तो पहले ही बच्चन पांडे की कमाई पर द कश्मीर फाइल्स की सेंधमारी हुई है, दूसरी तरफ लोग इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की फिल्म से कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने बाहुबली से विलन का लुक कॉपी करके हिंदू-ब्राह्मण को जानबूझकर नेगेटिव दिखाया है। एक यूजर ने लिखा है, मुस्लिम डायरेक्टर ने हिंदू ब्राह्मण को जानबूझकर कठोर विलन दिखाया है।

बच्चन पांडे को कश्मीर फाइल्स से नुक्सान
कभी किसी मुस्लिम डायरेक्टर को मुस्लिम व्यक्ति को विलन बनाते देखा है? ट्विटर पर फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। बच्चन पांडे को कश्मीर फाइल्स से नुक्सान होता साफ नजर आ रहा है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने होली के दिन भी 19 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 118 करोड़ पहुंच गया है। ऐसे में आने वाला समय अक्षय कुमार की फिल्म के लिए भारी ही रहने वाला है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *