Thursday , 10 September 2026

पंजाब सरकार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह,राज्यपाल बनवारी लाल दिला रहे शपथ

पंजाब डेस्क- पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आम आदमी के भगवंत मान सूबे के मुख्यमंत्री बन गए हैं और आज उनकी कैबिनेट के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था। पंजाब सरकार की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे अपनी कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद आज मंत्री पद की शपथ लेंगे आम आदमी पार्टी के 10 विधायक पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली थी। बता दें, 117 सीटों में 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीती थी।आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंजाब कैबिनेट में दो किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक इंजीनियर और एक बिजनेसमैन सहित विभिन्न पेशों के विधायक शामिल होंगे

हरपाल सिंह चीमा के साथ-साथ इन उम्मीदवारों मे ग्रहण की शपथ
बता दें हरपाल सिंह चीमा के सात ही इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे चुके हैं हरपाल सिंह चीमा। विधायक डॉ बलजीत कौर ने ली मंत्री की शपथ। आम आदमी पार्टी के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ ने ली मंत्री पद की शपथ। डॉक्टर विजय सिंगला ने ली पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ। आम आदमी पार्टी के विधायक लाल चंद कटारुचक ने ली मंत्री पद की शपथ, पठानकोट जिले की भोआ विधानसभा सीट से विधायक हैं लाल चंद कटारुचक।

Read More Stories:

वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की बरनाला सीट से विधायक चुने गए हैं गुरमीत सिंह मीत हेयर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं कुलदीप सिंह धालीवाल। लालजीत सिंह भुल्लर ने ली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ, पट्टी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं लालजीत सिंह भुल्लर।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *