Sunday , 13 September 2026

दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 7 की जलकर मौत

नेशनल डेस्क: दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में देर रात आग लग गई, जिससे 7 लोगों की जलकर मौत होने की खबर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जानकारी दी गई है कि गोकुलपुरी इलाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है, दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए।



दमकर विभाग ने बुझाई आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना दमकर विभाग को दी गई। आननफानन में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्‍थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तो वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है. मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *