Friday , 11 September 2026

16 मार्च को CM पद की शपथ ग्रहण करेंगे भगवंत मान, 13 मार्च को अमृतसर में होगा ‘रोड शो’

पंजाब डेस्क: पंजाब चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली ‘आम आदमी पार्टी’ के सीएम चेहरा भगवंत मान अगले हफ्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान ने कहा था कि, शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उन्होंने कहा, ‘जनता ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे भगवंत मान

मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान बुधवार (16 मार्च) को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। इससे पहले 13 मार्च को भगवंत मान अमृतसर में एक रोड शो भी करेंगे। इसमें भी अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे।


शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल आवास पहुंचे भगवंत मान

इससे पहले भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मान सुबह दिल्ली पहुंचे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान की केजरीवाल से यह पहली मुलाकात थी। ‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी बैठक में मौजूद रहे।

आप ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा था कि वह पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देने के लिए केजरीवाल से मिलेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *