इंटरनेशनल डेस्क: रूस यूक्रेन के बीच 13वें दिन भी जंग जारी है. रूसी सेना के आक्रमण से यूक्रेन पूरी तरह से पस्त हो गया है। इसके बावजूद रूस के सामने यूक्रेन झुकने के लिए तैयार नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जेलेंस्की ने जारी किया ये वीडियो
इस बीच खबर आई थी कि, रूसी हमले की वजह से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। रूस ने भी कई बार ऐसे दावे किए हैं, लेकिन जेलेंस्की ने सभी दावों को एकदम से खारिज कर दिया है। जेलेंस्की ने मंगलवार को कीव स्थित राष्ट्रपति भवन से एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैं राजधानी कीव में ही हूं किसी से डरता नहीं हूं।
यूक्रेनी के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज में यह भी कहा है कि, वह किसी बंकर में नहीं छिपे हैं तब तक कीव में उपस्थित रहेंगे, जब तक देशभक्ति से भरे इस युद्ध को जीतने के लिए यह जरूरी होगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्रपति भवन से अपना वीडियो जारी करके रूस अपने देश के लोगों को यह संदेश दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
