नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन केंद्र की मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। वे किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हैं। तो वहीं अब उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राहुल गांधी ने ट्वीच कर कहा कि, अभी जो राहत मिल रही है वह भाजपा सरकार का चुनावी ऑफर है और अब चुनाव खत्म हो रहे हैं इसलिए तेल की कीमतों मे कमी का यह ऑफर भी खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि, फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ ऑफर ख़त्म होने जा रहा है।

ये कहना है जानकारों का..
बता दें, देश में आखिरी बार 4 नवंबर, 2021 को फ्यूल के भाव में बदलाव हुआ था। उस दिन के बाद से आज तक एक बार भी ईंधन के भाव में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। जानकारों का मानना है कि 7 मार्च के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हो जाएंगी। इसी वजह से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तेज की कीमतों को लेकर तंज कसा है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
