नेशनल डेस्क: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहं सेक्टर 31 में एक घर में जांच के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जबकि अन्य हथियारों की तलाश जारी है। तो वहीं इस मामले में पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि, सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाड सहित गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। अगर कोई हैंड ग्रेनेड है तो समय रहते उसको निष्क्रिय किया जाएगा। घर के मालिक की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद इसकी सूचना एनएसजी को दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुग्राम पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेट बरामद किए
बता दें, अब तक की पड़ताल में गुरुग्राम पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेट बरामद किए हैं, जो टायलेट में छिपाकर रखे गए थे। फिलहाल अन्य हथियारों की तलाश जारी है। फिलहाल एसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर है और पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
