बिहार डेस्क- बिहार के मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास से दल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक युवती की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और युवती के सूटकेस समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव
मंगलवार की सुबह कुछ किसान खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास आम के पेड़ के नीचे युवती का शव दिखा। शव की पहचान के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिस जगह पर युवती का शव पड़ा था वहीं पर शराब की खाली बोतल, युवती का सूटकेस, गमछा और कई आपत्तिजनक सामान पड़े थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्राधिकार जीआरपी का देख उसे भी सूचना दी।
Read More Stories:
ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी मृतका
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी। उसके पास मेकअप के सामान और सूटकेस में कपड़े रखे हुए थे। खबर लिखे जाने तक जीआरपी के पहुंचने का स्थानीय थाने की पुलिस इंतजार कर रही थी। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टि हो पाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
