जालंधर के रुड़का खुर्द की ज्योति की सऊदी अरब से घर वापसी हो गयी हैI ज्योति जोकि अपने पति का कर्ज़ा उतरने की इच्छा मन में लेकर 11 जून को सऊदी अरब के रियाद शहर पहुंची, पैसे कमाने के लिए लेकिन वहां पर तीन अलग अलग जगह काम किया। जहाँ मालिकों ने उसके साथ नौकरों से भी बत्तर सलूक किया । ज्योति ने बतया कि वो वहां सुबह 9 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 4 वजे तक काम करती थी ज्योति के साथ वहां पर जानवरो जैसा व्यवहार किया जाता था। आखरी वार 6 दिसंबर को उसने रियाद से अपने बेटे को एक वीडियो भेजा जिसमे ज्योति ने अपने घर आने की गुहार लगाई थी। पर उसके बाद उसका संपर्क घर वालों से टूट गया। क्योंकि ज्योति थोड़ा समय जेल में और कुछ समय एम्बेसी की कस्टडी में रही।
मंगलवार दोपहर डेड़ बजे के करीब किसी ने ज्योति के बेटे को फ़ोन किया कि आपका पार्सल आया है ,आकर ले जाओ, पर जब ज्योति का बेटा और पति फगवाड़ा मार्किट में पहुंचे तो देख कर हैरान हो गए क्योंकि उनके सामने पार्सल की जगह ज्योति खुद खड़ी हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
