नेशनल डेस्क- बीजेपी को छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है और उन्हें लेकर विवादित बयान भी दिया है। उन्होंने सोमवार को अहमदाबाद ब्लास्ट पर पीएम मोदी के बयान पर कहा अगर अभी तक आतंकवादी जिंदा हैं तो मोदी-योगी को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।’ बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य स्टार प्रचारक के रूप में सपा में काम कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा झूठों और मक्कार लोगो की पार्टी
इसके अलावा सदर विधानसभा प्रत्याशी के सर्मथन मे स्वामी प्रसाद मौर्या ने भूएमऊ की सभा में सबसे सपा प्रत्यासी आरपी यादव को जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि, भाजपा झूठों और मक्कार लोगो की पार्टी बन कर रह गई है। जो इनका साथ देते हैं उनको ही यह किनारे लगा देते हैं। जो भी नौकरी निकली वह इनके अपनों को दी गई। योगी प्रदेश में और मोदी केन्द्र में हैं।
Read More Stories:
योगी सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है
भाजपा की नीतियों से व्यापारी वर्ग त्रस्त हैं। मोदी जी को सिर्फ गुजरात के ही व्यापारी दिखाई देते हैं। भाजपा की सरकार से विदाई होने जा रही है। अब शेखचिल्ली बघारना बन्द करो। योगी सरकार नौजवान किसान विरोधी है, इसके साथ ही आरक्षण की भी विरोधी है। यह सरकार संविधान की भी विरोधी है। योगी सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
