Monday , 27 July 2026

VIDEO: धू-धू कर जल उठी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन, आग की लपटों को देख हरकोई सहम गया

नेशनल डेस्क: बिहार के मधुबनी से एक बड़े हादसा हो गया। यहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लग गई। देखते ही देखते कई डिब्बे धू-धूकर जल गए। वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन की 5 बोगियों में आग लगी पहुंच चुकी थी। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी है। अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस आग से रेलवे को लाखों का नुकसान हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खड़ी ट्रेन में अचानक लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा कि रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने कोशिश की। लेकिन आग को विकराल देख फायर ब्रगिड टीम को बुलाया गया।

आग लगने के दौरान ट्रेन थी खाली

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप अंदाजा सकते हैं कि आग कितनी ही भयानक थी। गनीमत ये रही कि जिस दौरान आग लगी उस वक्त पूरी ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ कि आग कैसे लगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *