पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव के से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने दो विधायकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अटारी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक तरसेम सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले एक और विधायक कवंल सिंह ढिल्लो को भी कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस ने इन दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसलिए निकाला पार्टी से बाहर
पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने दोनों विधायकों को पार्टी से निकालने के बारे में बयान जारी किया है। हरीश चौधरी ने कहा, ”तरसेम सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाला जा रहा है। गुरुवार शाम को कांग्रेस ने कंवल सिंह ढिल्लो को भी पार्टी से बाहर निकालने के लिए बयान जारी किया था। हरीश चौधरी ने कहा, ”कंवल सिंह ढिल्लो लगातार पार्टी विरोधी गतविधियों में शामिल हो रहे हैं। कंवल सिंह ढिल्लो को कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाला जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
