नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में गुरूवार तड़के सुबह 3.02 बजे कटड़ा व डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे पहले साउथ कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में 16 फरवरी को सुबह 5.43 और 11.08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें, पिछले 48 घंटों के भीतर जम्मू कश्मीर में तीसरी बार धरती थर्राई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भूकंप जम्मू और कश्मीर के कटरा से 84 किमी पूर्व में आया था
जम्मू कश्मीर के कटड़ा व डोडा में गुरुवार सुबह करीब 3.02 बजे जो भूकंप आया उसकी तीव्रता अधिक नहीं थी। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी ने यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। बता दें, भूकंप जम्मू और कश्मीर के कटरा से 84 किमी पूर्व में आया था। बुधवार सुबह 5.45 बजे भी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता भी काफी कम थी। रिक्टर स्केल के अनुसार यह 3.2 थी। लेकिन पिछले दिनों लगातार आए इन झटकों से लोगों के बीच डर है।

बीते 48 घंटों में तीसरी बार आया भूकंप
इससे पहले 16 फरवरी को साउथ कश्मीर और गिलगित-बाल्टीस्तान से सटे इलाकों में पहले तो सुबह 5.43 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.02 मापी गई जबकि उसके बाद सुबह 11.08 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार तीव्रता अधिक थी। यह रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
