Monday , 27 July 2026

कुमार विश्वार के आरोपों पर सामने आई केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा ?

पंजाब डेस्क: पंजाब में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। तो वहींं आज यानि कु शुक्रवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। पंजाब में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी कड़ी में सभी पार्टियों अपना पूरा जोर लगा रही है। इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। वहीं, हाल ही में कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वार ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अब केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में विपक्ष उनकी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम केजरीवाल कहते हैं, ‘अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर AAP को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं।’

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या?

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *