Friday , 30 October 2026

Actress रिमी सेन ने शुरू किया अपना राजनीतिक सफर, इस पार्टी में हुईं शामिल

नेशनल डेस्क: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरे उफान पर है। इस दौरान तमाम पार्टियों में बड़े-बड़े चेहरे शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिमी सेन भी उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो गई है। ये जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरीश रावत ने ट्विटर पर रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने की दी जानकारी

हरीश रावत ने रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंन लिखा है कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में शामिल हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *