Friday , 11 September 2026

हरियाणा में घटते कोरोना मामलों चलते जारी हुई नई गाइडलाइन, अब पूरी क्षमता से खुलेंगे सरकारी और निजी कार्यालय

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तो वहीं इसके चलते बंदिशों में छूट दी जा रही है। अब फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में सभी सरकारी और निजी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। जिला उपायुक्तों की अनुमति से किसी जगह पर 100 से अधिक लोगों के जमा होने की भी छूट रहेगी। सभी मनोरंजन पार्क और बिजनेस एग्जीबिशन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित की जा सकेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अन्य प्रतिबंधों को राज्‍य सरकार ने फिलहाल 15 फरवरी तक बढ़ाया

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुखिया और मुख्य सचिव संजीव कौशल ने नई कोरोना गाइडलाइन्‍स के बारे में लिखित आदेश जारी कर दिए। हरियाणा सरकार के ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा ‘ के तहत जारी अन्य प्रतिबंधों को राज्‍य सरकार ने फिलहाल 15 फरवरी तक बढ़ाया है। राज्‍य सरकार द्वारा जिलों के उपायुक्तों को सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ – साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *