Monday , 14 September 2026

पंजाब: CM के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, बिक्रम सिंह मजीठिया बोले- अब मुख्यमंत्री चन्नी की बारी

पंजाब डेस्क: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। आरोप- प्रत्यारोप का दौर तेज हो रहा रहा है। तो वहीं शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि, अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी है पंजाब सीएम चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दी प्रतिक्रिया

ED द्वारा अवैध रेत खनन मामले में भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज नहीं है। वहीं इस मामले पर सियासत शुरू हो चुकी है।

केजरीवाल ने लगाए कई आरोप

आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको मुद्दा बनाते हुए सीएम चन्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। केजरीवाल ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए। दिल्ली के सीएम ने कहा, उन्होंने (पंजाब CM) 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इ​तना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *