पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चली हैं। तो वहीं पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान चल रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को एक जोरदार झटका लगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आउट
दरअसल, कांग्रेस की ओर से जारी की गई उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आउट हो गए हैं। अभी तक कांग्रेस सिद्धू को अच्छे वक्ता होने के कारण स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल करती रही है। अहम बात यह है कि कांग्रेस ने इस लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया है, जबकि वह पंजाब में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी स्टार प्रचारकों लिस्ट में शामिल
बता दें, उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब से केवल एक ही नेता को शामिल किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। चन्नी को स्टार प्रचारकों लिस्ट में शामिल किए जाने को 2022 के मुख्यमंत्री के चेहरे से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि चन्नी को बतौर मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। जबकि लिस्ट में हार्दिक पटेल का भी नाम है जोकि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
