उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर चाचा ने अपने ही 14 माह के भतीजे को फर्श पर पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, डीसीपी ने बताया कि, हत्या का आरोपी मनीष वर्मा बच्चे का रिश्ते में चाचा लगता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज
मनीष ने बच्चे को रंजिश के कारण बिस्तर से उठाकर घर में फर्श पर पटक दिया। इसके चलते बच्चे का सिर फूट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद तुरंत परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।
Read More Stories:
डीसीपी ने बताया कि, पुलिस ने, आरोपी को जेल भेज दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि, तहरीर के आधार पर बच्चे की हत्या करने वाले के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
