Friday , 30 October 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, 3 की हालत नाजुक, ड्राइवर फरार

नेशनल डेस्क: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र लोहावट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। सड़क हादसे 6 बच्चे घायल हो गए। 3 बच्चों की हालत नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा लोहावट-मोरिया रोड पर उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस के सामने अचानक टेंपो आ गया। टेंपो को बचाने के प्रयास में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। बस के पलटते ही कोहराम मच गया. क्षेत्र के लोगों ने बस के कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अचानक सामने आ गया टेंपो

लोहावट के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। माधव गौशाला के पास अचनाक एक टेंपो सड़क पर सामने आ गया। टेंपों से टक्कर बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को मोड़ते हुए तेजी से ब्रेक लगाए। इस प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरने के बाद पलट गई। बस में करीब 60 बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे. क्षेत्र के लोगों तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *