हरियाणा डेस्क- हरियाणा के फतेहाबाद से युवक के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया बता दें, युवक ने ये खौफनाक कदम पैसों के लेन-देन के कारण उठाया। जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे दिए थे वहीं, जब पैसे वापस मांगे तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बता दें, घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड सहित 2 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी
दरअसल, हरियाणा के फ़तेहाबाद के बादलगढ़ गांव के रहने वाले 28 साल के विक्रम की फ़तेहाबाद निवासी शेफाली नाम की युवती से जान-पहचान हुई और कुछ दिनों में ये जान-पहचान प्यार में बदल गई। जिसके बाद शेफाली ने विक्रम को फंसाकर 70 लाख रुपये नकद और 10 तोला सोना ले लिया था। जब इस बात की भनक विक्रम के सौतेले पिता को लगी तो उसने विक्रम और शेफाली के खिलाफ धोखे से रुपये हड़पने का केस दर्ज करवाया। वहीं जब वीक्रन ने शेफाली से पैसे वापस मांगे तो उसने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे डाली।
Read More Stories:
मां के बयान पर FIR दर्ज
बता दें, विक्रम ने शेफाली के साथ-साथ 40 लाख 30 हजार रुपये रुड़की के रहने वाले शख्स को भी दिए थे, लेकिन अपने सौतेले पिता को रुपये ना लौटा पाने के कारण परेशान होकर अनाजमंडी में अपने सौतेले पिता की दुकान पर जहर खा लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए हिसार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं विक्रम की जेब से एक सुसाइड नोट मिलने के बाद विक्रम की मां रंजुबाला के बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल विक्रम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
