Saturday , 12 September 2026

मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में किया ‘सुभाष चंद्र बोस’ को याद, ये बातें छू लेंगी हरकिसी का दिल

हरियाणा डेस्क: ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कहे ये जोशिले शब्द आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। भारत माता के उसी सच्चे और वीर सपूत की आज 125वीं जयंती है। केंद्र की मोदी सरकार नेताजी के खास जयंत को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है। तो वहीं हरियाणा से भी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई। तो वहीं हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए दिए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अंग्रेज हकुमूत के खिलाफ शसस्त्र युद्ध किया और देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज नेताजी की याद में जनता को सुभाष पार्क समर्पित कर चुके हैं

बता दें, मंत्री अनिल विज नेताजी की याद में पहले ही एक खूबसूरत सुभाष पार्क जनता को समर्पित कर चुके हैं। इस पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक 12 फुट उंची प्रतिमा मौजूद है, जिस पर मंत्री अनिल विज ने पुष्प अर्पित किया और जय हिंद के साथ सलामी दी।

मंत्री विज ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

मंत्री अनिल विज ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार में जाकर पूरे राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि नेताजी ने वहां पर तिरंगा लहराया था।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अनिल विज ने जहां नेताजी को याद किया तो वहीं उन्होने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ अपनों को ही याद रखा और अन्य आजादी के परवानों को भूला दिया। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी। हम लोग आजादी के हर एक बलिदानी को याद करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *