Friday , 11 September 2026

हरियाणा पुलिस ‘प्रेजिडेंट कलर’ पुरस्कार से सम्मानित, CM मनोहर लाल व मंत्री विज ने दी बधाई

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिन्ह के लिए प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा पुलिस को दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा पुलिस को बधाई दी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज व गठन चिह्न के लिए ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होगी।

 

पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने कहा कि, हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है।

  

कैसा है हरियाणा पुलिस का झंडा

हरियाणा पुलिस के सम्मानित ध्वज में शीर्ष आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे क्षैतिज भाग में गहरा नीला रंग है। झंडे के बीच केन्द्र में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है और ऊपर अशोक स्तम्भ है। लाल और नीला रंग पुलिस रंग हैं। विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जो इसे जनता द्वारा पहचानने और स्मरण रखने में आसान बनाता है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *