चंडीगढ़ – हरियाणा विधान सभा ने शोक प्रस्ताव में जाट आरक्षण के दौरान मारे गए लोगों का नाम किया शामिल किया गया है। वहीं 25 अगस्त को पुलिस की गोली से मारे गए डेरा समर्थको के नाम शोक प्रस्ताव में शामिल करने के बाद जाट आंदोलन में मारे गए लोगों का नाम भी शोक प्रस्ताव में शामिल हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बर के अनुसार जल्द ही मनोहर सरकार मृतकों को मुआवजा भी दे सकती है। ज़ाहिर है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहले ही पुलिस की गोली द्वारा मारे गए लोगों को मुआवजा देने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पंचकुला को आग के हवाले करने वालों और पुलिस व सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों का नाम शोक प्रस्ताव में शामिल करना कितना सही ?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
