मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद मानुषी छिल्लर भारत लौट आई हैं। उन्होंने ये खिताब जीतने के बाद सोमवार को मुंबई में भारतीय मीडिया से बात की। इस इंटरव्यू में मानुषी ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मानुषी से पूछा गया कि पाकिस्तान में एक डिबेट है। हिंदुस्तान से ज्यादा सुंदर लड़कियां हैं वहां, पर बुर्के में? इसके जवाब में मानुषी बोलीं, ‘मैं बस ये कहना चाहूंगी। ये सिर्फ बाहरी सुंदरता की बात नहीं है। हर लड़की बहुत ही सुंदर थी। अपनी बाहरी सुंदरता का इस्तेमाल कर आप आगे बढ़ सकते हैं। ये मैटर नहीं करता कि आप किस देश से हैं, आप पूरे दुनिया को रिप्रेंजेंट करती हैं। ‘
मानुषी ने कहा, ‘ये कॉन्टेस्ट सिर्फ खूबसूरती का नहीं है, ये खूबसूरत दिल का कॉन्टेस्ट है। आप अपनी खूबसूरती को समाज की बेहतरी के लिए कैसे इस्तेमाल करते हैं, ये कॉन्टेस्ट इस बारे में है। आपके खूबसूरत दिल को आपका खूबसूरत चेहरा रिप्रेजेंट करता है। ‘
मानुषी के सालभर के प्लान के सवाल पर उन्होंने कहा, एक साल मैं बहुत सफर करूंगी। चार द्वीप में जाऊंगी। मैं बाकी सुंदरियों से मिलूंगी। अभी बॉलीवुड मेरे दिमाग में नहीं है। मानुषी प्रोजेक्ट शक्ति संचालित करती हैं, जो ग्रामीण महिलाओं में सेनेटरी पैड के प्रति जागरुकता लाने के लिए काम करता है। कॅरियर चुनने के सवाल पर मानुषी ने कहा कि वे डॉक्टर का पेशा अपनाना चाहती हैं।
बॉलीवुड फिल्में देखने और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस के सवाल पर मानुषी ने कहा, सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस खूबसूरत हैं। किसी एक का नाम लेना मुश्किल है। ‘ मानुषी ने कहा, ‘मैं आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहती हूं, क्योंकि वे सोशल इश्यूज पर फिल्में बनाते है। ‘
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
