Monday , 27 July 2026

रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क- चंडीगढ़ से शर्मनाक खबर सामने आई है जहां पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने दिल्ली की महिला के साथ रेप किया। वह महिला को स्टेशन छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी की अभी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दरवा इलाके में रहता है। सेक्टर 17 एसएचओ ने बताया कि, पीड़िता नई दिल्ली की रहने वाली है और किसी से मिलने चंडीगढ़ आई थी, मुलाकात नहीं हो पाने के कारण तुरंत ही दिल्ली वापस जाने का फैसला किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता के साथ मारपीट
ट्रेन पकड़ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। ऑटो रिक्शा चालक उसे आईएसबीटी पर छोड़ने के बजाय चंडीगढ़ नागरिक सचिवालय के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और उसे सड़क पर छोड़ दिया। एक सिविल सचिवालय नाइट गार्ड, जो ड्यूटी पर था, ने पीड़िता को सड़क पर मदद के लिए रोते हुए पाया।

Read More Stories:

उन्होंने 112 हेल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी। चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आई और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उस ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल पीड़िता के साथ रेप करने के लिए किया गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *