Sunday , 13 September 2026

Corona Case में 6.4% की कमी, 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार नए केस

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस में कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 68 हजार 63 नए केस सामने आए हैं जबकि 277 लोगों की मौत हो गई। कल की तुलना में आज कोरोना के नए केस में 6.4 फीसदी की कमी आई है। सोमवार को 1 लाख 79 हजार नए केस सामने आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए

हालांकि, इस दौरान 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस नए केस का आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 58 लाख 75 हजार 790 हो गए हैं। जबकि, अब तक इस महामारी के चलते 4 लाख 84 हजार 213 लोगों की जान चली गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *