चंडीगढ़ के मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स कॉलोनी में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब करीब 20 नकाबपोश युवकों ने घरों के बाहर खड़ी 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। यह पूरी वारदात एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों के चेहरे कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ के शरीर पर शर्ट तक नहीं थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना रात करीब ढाई बजे की है जब हमलावर डंडों, गंडासों और तलवारों से लैस होकर कॉलोनी में दाखिल हुए। उन्होंने रिंकू पोटली नामक निवासी के घर के पास खड़ी दो स्विफ्ट डिजायर, मारुति 800, छोटा हाथी और दो ऑल्टो कारों के शीशे चकनाचूर कर दिए। हमलावर कुछ ही मिनटों में उत्पात मचाकर मौके से फरार हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
