Monday , 27 July 2026

BJP की सबरजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की नई मेयर, AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया

चंड़ीगढ़ डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद बाद शनिवार को मेयर का चुनाव हुआ। भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 1 वोट से हराया

उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 1 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी को जहां 14 वोट मिले, वहीं AAP उम्मीदवार के खाते में 13 वोट गए। एक वोट फटा हुआ मिला, जिसे रद्द कर दिया गया। कुल 28 वोट पड़े। एक वोट रद्द करने को लेकर AAP पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया। बता दें कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

आम आदमी पार्टी ने जीती थी सबसे ज्यादा सीटें

हाल ही में संपन्न हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में खंडित जनादेश आया क्योंकि किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 35 नगर निगम सीटों में से 14, भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। आम आदमी पार्टी इस प्रदर्शन से बहुत खुश थी और विजयी जुलूस में खुद अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे। केवरीवाल का कहना था कि यह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का ट्रेलर है, लेकिन मेयर नहीं बनने से पार्टी को झटका लगा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *