Thursday , 10 September 2026

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के साथ ही वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश, DDMA की बैठक में हुआ फैसला

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली के साथ कई राज्यों में नाइट कर्फयू लगाया जा चुका है लेकिन दिल्ली में संक्रमण के मामले तेजी से फैलते जा रहे है जिसे देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है, सूत्रों के मुताबिक, संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है ये फैसला दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में लिया गया है। गौरतलब है कि, इससे पहले दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

येलो अलर्ट जारी
वहीं देखा जाए तो दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी है जिसके चलते कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।  इसके साथ ही डीडीएमए की बैठक में ये फैसला भी लिया गया है कि, सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करे। इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है। वहीं दिल्ली में गैरजरूरी आवाजाही की इजाजत भी नहीं है। वहीं बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Read More Stories:

उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि, संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। गौरतलब है कि, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 4099 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि, संक्रमण दर 6.46% हो गई हैं। इसी के साथ पूरे देश में कोरोना केस के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि, इन केसों में आए उछाल की मुख्य वजह ओमिक्रोन वायरस है। दिल्ली में करीब 84 फीसदी मामले ओमिक्रोन के है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *