Saturday , 12 September 2026

1800 रुपए के लिए युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंक हुए फरार

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई जहां पर एक युवक ने अपने एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। हैरानी की बात तो ये रही कि, इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान 24 साल के कुशाग्र के रूप में की गई है। वह 29 दिसंबर से लापता था। पुलिस को जांच के दौरान उसके दोस्त योगेंद्र पर शक हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में योगेंद्र ने बताया कि, उसने पत्नी के साथ मिलकर कुशाग्र को पीटा था और फिर उसकी हत्या कर दी थी।  इसके बाद उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया था। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि, 1800 रुपए के लेनदेन में कुशाग्र की हत्या की गई है।

Read More Stories:

मारपीट की वीडियो बरामद
जब कुशाग्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया तो योगेंद्र ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसे पुलिस ने उसके फोन से बरामद कर लिया है।  वीडियो में दिख रहा है कि, कुशाग्र लहूलुहान था और पुलिस चौकी जाने की बात कह रहा था। हालांकि इसके ठीक बाद वीडियो बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि, कुशाग्र एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र था। वह योगेंद्र के साथ मिलकर नशा करता था। दोनों के बीच रुपए का भी लेनदेन होता था। यही उधारी का रकम दोनों के बीच लड़ाई की वजह बन गया जिसमें योगेंद्र ने कुशाग्र की हत्या कर दी। फिलहाल मामने की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *