हरियाणा डेस्क: हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा क्षेत्र में मोदीपुर और जडौली के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मचारियों की स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक पुलिस कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल पुलिसवालों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया
सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसवालों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर से नई मंडी थाना की पुलिस टीम किसी बदमाश की सूचना पर छापामारी के लिए सोमवार की शाम करनाल की ओर आई थी। टीम में दो गाड़ियों में करीब 10 से 15 पुलिस कर्मचारी थे। इस दौरान बदमाश के गंगोह में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वापस यूपी की ओर लौट रही थी।

स्कॉर्पियो गाड़ी का पिछला टायर फट गया
जब पुलिस की गाड़ी कुंजपुरा क्षेत्र में मोदीपुर व जडौली के बीच पहुंची तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद जिले के थाना नंदग्राम के गांव नगला फिरोज मोहनपुर निवासी सिपाही सुमित की मौत हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
