मुंबई डेस्क- बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस के नामों में शुमार एक नाम आलिया भट्ट का भी है बता दे, एक्ट्रेस ने बहुत पी कम उम्र में इंडस्ट्री और लोगों के दिलों पर राज कायम किया है। आलिया भट्ट की हर एक एक्टिविटी पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए रहते हैं। हाल ही में आलिया और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जिसके प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस दिल्ली पहुंची थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी को लेकर बवाल मच गया है और जल्द ही महेश भट्ट की लाडली के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकता है। दरअसल, मनोरंजन जगत पर एक बार फिर कोरोना का कहर बरपा है। बीते 8 दिसंबर को प्रोड्यूसर करण जौहर के घर की गई पार्टी के बाद करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान और शनाया कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
आलिया पर FIR दर्ज करने के आदेश
रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट भी उस पार्टी का हिस्सा थीं, ऐसे में उन्हें नियमों के अनुसार कम से कम 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना चाहिए था।लेकिन, आलिया भट्ट ने ऐसा नहीं किया और फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आ पहुंची। इसके बाद कहा जा रहा है कि, आलिया को क्वारंटीन में रहने को कहा गया था लेकिन, उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।
Read More Stories:
इसी के चलते बीएमसी की एक कमेटी ने आलिया पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन ने बताया, ‘आलिया भट्ट कोविड नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली पहुंची थीं, वहां जाने के बाद उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जो गलत है। एक्ट्रेस को एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए थी और नियम उल्लंघन नहीं करना चाहिए था।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
