नेशनल डेस्क- संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल इस बैठक में शामिल हुए। बतादें, संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ है और यह 23 दिसंबर को समाप्त होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निलंबित सांसदों में शामिल हैं
इस बीच, राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन को रद करने की विपक्ष की मांग पर संसद के दोनों सदनों में बार-बार कार्यवाही स्थगित हो रही है। बता दें अगस्त में मानसून सत्र के अंत में अनियंत्रित आचरण को लेकर सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के छह, टीएमसी और शिवसेना के दो-दो और सीपीएम और सीपीआई के एक-एक सांसद शामिल हैं।
Read More Stories:
निलंबित सांसदों में एलाराम करीम फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजमणि पटेल, कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह, भाकपा के बिनॉय विश्वम, तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन और शांता छेत्री, शिवसेना के प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
