नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के बाद अब गोवा में जीत की तैयारियों में जुट गए हैं और वादों की झड़ी लगा रहे हैं। केजरीवाल ने गोवा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर महिला को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इतना ही नहीं गोवा की गृह सुधार योजना में जो महिलाएं पंजीकृत हैं उन्हें अब डेढ़ हजार की जगह ढाई हजार रुपए हर महीने मिलेंगे।
गोवा में प्रचार में जुटे केजरीवाल
दरअसल, गोवा में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनाव होने है और इसके लिए अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अभी से जमकर प्रचार करने में लगी है। गोवा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘हमारी पार्टी गोवा विकास के लिए प्लान तैयार कर रही कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम क्या करेंगे और किसी पार्टी को आपसे मतलब नहीं, उन्हें केवल गोवा को लूटने से मतलब है। हमारी सरकार बनेगी तो हम गृह आधार योजना में अभी जो डेढ़ हज़ार मिल रहा है उसे बढ़ाकर ढाई हज़ार महीना करेंगे।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
