Sunday , 26 July 2026

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिल्ली CM केजरीवाल का बड़ा दावा, जानें क्या कहा ?

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने दावा किया है कि सिद्धू कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में आना चाहते थे। उन्होंने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनका कहना था कि अब वह कांग्रेस में खुश हैं इसलिए उनकी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें, केजरीवाल अकसर नवजोत सिद्धू की तारीफ करते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर सिद्धू अपनी ही सरकार को घेरने से पीछे नहीं हटते, फिर चाहे वह ड्रग्स मामले में एस.टी.एफ. की रिपोर्ट हो या पंजाब से जुड़े मुद्दे। गौरतलब हो कि केजरीवाल ऐलान कर चुके हैं कि, पंजाब में ‘आप’ का सीएम चेहरा सिख ही होगा तो ऐसे में भगवंत मान को लेकर चर्चा तो है लेकिन अगर सिद्धू सच में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें सीएम चेहरा बनाया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि आखिर आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *