Sunday , 26 July 2026

बड़ी खबर: Corona के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने भारत में दी दस्तक ! चंडीगढ़ और कर्नाटक में सामने आए मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। भारत के कर्नाटक राज्य और चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है।  महाराष्ट्र के ठाणे में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक कोविड पॉजिटिव के बाद अब चंडीगढ़ में तीन और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी दक्षिण अफ्रीका से ही आए दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों ने न सिर्फ राज्य सरकारों की बल्कि केंद्र सरकार की भी नींद उड़ा दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्नाटक में ओमिक्रॉन ने दस्तक दी

कर्नाटक के राज्य के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि हाल ही में साउथ अफ्रीफा की यात्रा से बेंगलुरु लौटे दो लोगों में एक सैंपल डेल्टा स्वरूप से अलग पाया गया है। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि वह अधिकारिक रूप से नहीं कह सकते, लेकिन सैंपल ओमिक्रॉन से काफी मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि वह अभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर ने कही ये बात

कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राज्य में पिछले 9 महीनों से केवल डेल्टा वेरिएंट के केस ही देखे गए हैं, लेकिन आप कह रहे हैं कि एक सैंपल ओमिक्रॉन वेरिएंट का है। लेकिन अभी वह आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह सकते। इसके लिए वह आईसीएमआर केंद्र सरकार के संपर्क में है। फिलहाल सैंपल आईसीएमआर में भेजा गए हैं. हालांकि हेल्थ मिनिस्टर ने व्यक्ति की पहचान बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसकी कोरोना रिपोर्ट से पता चला है कि वह कोरोना वायरस के एक अलग वेरिएंट से संक्रमित है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *