नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद एक घर में दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। दरअसल, गाचीबोवली के नानकरामगुडा इलाके में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 11 लोग झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, घर के किसी सदस्य से गैस खुली रह गई थी। रात में जब परिवार के किसी सदस्य ने लाइट का स्विच ऑन किया तो उससे धमाका हुआ। घायलों को सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Read More Stories
इस पार्टी में शामिल हुए कैब ड्राइवर सहादत अली, सदस्यता के बाद कही ये दिन छूने वाली बात
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
