नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश में बारिश का तांडव लगातार जारी है। बेमौसम बारिश ने तबाही मचा के रख दी है। भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिर गई। इस इमारत के गिरने से 3 बच्चों और एक वृद्ध महिला समेत चार की मौत हो गई। मकान गिरने की घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के मलवे में अभी चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस बात की जानकारी अंचल निरीक्षक सत्यबाबू ने दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि शुक्रवार को रायलसीमा के तीन जिलों और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने से भयंकर तबाही हुई है। बारिश के कारण घटित घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
