Friday , 11 September 2026

नबालिका के साथ 60 वर्षीय वृद्ध ने की अश्लील हरकतें

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है घटना इंद्री के गांव हैबतपुर की है जहाँ एक 60 वर्षीय वृद्ध ने गांव की ही 14 वर्षीय नाबालिका के साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची के शोर मचाने पर वहां गांव के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख आरोपी वहां से भाग गया। वहीं अब मामला बुटाना थाने में पहुंच चूका है परिजनों और गांववासियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सोचने वाली बात ये है कि नबालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश में सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद भी महिला विरोधी मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने के साथ साथ जरुरी है लोगों की मानसिकता में भी बदलाव लाया जाए ताकि समाज में बच्चियां और महिलाएँ सुरक्षित रह सकें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *