हरियाणा डेस्क: कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है। तो वहीं हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं। साथ ही आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगे कहा कि, सरकार को किसानों के अन्य मुद्दों के समाधान के लिए किसानों के साथ बैठकर बातचीत शुरू करनी चाहिए। उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। आज खेती की लागत ज्यादा है और किसान की आमदनी कम है। कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
