Friday , 11 September 2026

आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद बुरी फंसी कंगना रनौत, उठी देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

नेशनल डेस्क: देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कंगना रनौत बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें खारी खोटी सुना रहे हैं। बता दें, कंगना रनौत ने कहा था कि, पहले तो आजादी भीख में मिली थी, असली आजादी तो 2014 में मिली है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कंगना के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंगना पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

आप ने कहा कि, देश की आजादी को भीख बताकर कंगना ने शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने कंगना पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंगना ने पहले भी भडक़ाऊ भाषण देकर देश का सद्भाव बिगाडऩे की कोशिश की। ऐसी मानसिक दिवालियापन जैसी महिला पर देशद्रोह का केस दर्ज कर उसका पद्मश्री सम्मान वापस ले लेना चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *