Sunday , 26 July 2026

फरीदाबाद: अज्ञात बदमाशों ने 2 युवकों पर की फायरिंग, मौके से फरार हुए आरोपी

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद नीलम बाटा रोड स्थित एक रेहड़ी पर बिरयानी खाने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नीलम बाटा रोड का जहां पर आज यानि की बुधवार दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घायल युवकों के नाम मुस्ताक और मुबारक बताए गए हैं जो अस्पताल में गंभीर अवस्था में उपचाराधीन हैं। पुलिस जांच अधिकारी की मानें तो उनको सूचना मिली थी जिसके बाद में मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे हैं सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *