उत्तर प्रदेश डेस्क– उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से क़त्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाई दूज पर एक व्यक्ति ने अपने दामाद की हत्या कर दी और लाश को घर के अंदर गड्ढे में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी अपनी बेटी के प्रेम विवाह से बेहद खफा था। जिसकी वजह से उसने अपने दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, दोनों की जाति अलग होने से लड़की के घर वाले शादी से नराज़ थे। लड़की अपने पति के साथ एक साल तक अपने घर नहीं गई थी। किन्तु दोनों को लगा कि परिजनों का गुस्सा ठंडा हो गया होगा। इसलिए भाई दूज पर दोनों ने घर जाने का निर्णय लिया। मौका मिलते ही ससुराल वालों ने अंकित का क़त्ल कर दिया और लाश को पड़ोस के खाली पड़े मकान के गड्ढे मे दबा दिया। संदेह होने पर जब पत्नी ने अपने पति के संबंध में पूछताछ की तो उसके परिजन आनाकानी करने लगे।
Read More Stories:
अंकित का दबा हुआ शव बरामद
लड़की ने इस मामले की जानकारी अपने पति के परिवार वालों को दी। इसके बाद लड़के के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो घर की छत पर टूटा हुआ मोबाइल मिला। फिर पड़ोस के बंद मकान की ओर देखा, तो ताजा मिट्टी देख पुलिस को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद उस जगह की खुदाई कराई गई जिसमें अंकित का दबा हुआ शव बरामद हुआ। पत्नी सहित परिजनों ने शव की पहचान कर ली। फ़िलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी मृतक का ससुर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
